Posted On सोमवार, जनवरी 21, 2012 By कार्तिकेय पाठक . Under अपना वेबसाइट/ब्लोग बनाएँ (Website/Blog Tutorial) Tags: ब्लोग, वेबसाइट, Blog, Website
वेब डिजाइन मार्गदर्शिका (Web Design Guide)हिन्दी में वेब डिजाइन ट्यूटोरियल (Web Design Tutorial in Hindi)
वेबसाइट बनाने का अभ्यास (Website Design Practice)
उम्मीद है कि अब तक आप किसी ऐसे वेबसाइट के सदस्य बन गये होंगे जो कि मुफ्त का सब डोमेन नेम (sub domain name) तथा प्रकाशन स्थान (webhosting) उपलब्ध कराते है। यदि आप HTML या किसी प्रकार का कोडिंग करना नहीं आता तो भी चिन्ता की कोई बात नहीं है, निश्चिन्त रहिये क्योंकि प्रायः ये सभी वेबसाइट आपको एचटीएमएल एडीटर्स (HTML Editors) की सुविधा भी प्रदान करते हैं जो कि आपके द्वारा टाइप की गई सामग्री (content) को स्वतः ही एचटीएमएल कोड्स (HTML codes) में परिवर्तित कर देते हैं।तो अब देर किस बात की है वेबसाइट बनाने का अभ्यास शुरु कर दीजिये। जो कुछ भी मन में आये, टाइप करें, वाक्य बनायें, पैराग्राफ बनायें, सारिणी (tables) बनायें, ग्राफिक्स (graphics), ध्वनि (sound) तथा एनीमेशन्स (animetions) का प्रयोग करें। मतलब यह कि जो मन में आये करें और अपने बनाये वेब पेज (web page) को वेब ब्राउसर (web browser) में देखें। आखिर यह केवल अभ्यास ही तो है। पसंद न आने पर सब कुछ मिटा (delete) करके फिर से कुछ नया बनायें।
इस प्रकार से लगातार अभ्यास करते रहें क्योंकि कहा गया है किः
करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात ते सिल पर परत निसान॥
तो निष्कर्ष यह है कि अभ्यास करते रहें।
- कुछ भी, जो भी मन को भाये, बनायें……..
- फिर मिटा दें……..
- फिर कुछ नया बनायें……..
- फिर मिटा दे……..
- अभ्यास……..
- और अभ्यास……..
- और अभ्यास……..
- केवल अभ्यास……..
- निरन्तर अभ्यास……..
लेख- कार्तिकेय पाठक
No comments:
Post a Comment